Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारिश से बढ़ा नर्मदापुरम में तवा डैम का जलस्तर
bhopal, Water level ,Tawa Dam
भोपाल  । मध्‍य प्रदेश में मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी होने से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर पानी गिर रहा है। वहीं, नर्मदापुरम में लगातार हो रही बारिश के कारण तवा डैम का जलस्तर 1164.10 फीट तक पहुंच गया है। इसे नियंत्रित करने के लिए बुधवार सुबह डैम के 13 में से 5 गेट 5-5 फीट तक खोल दिए गए हैं। इन गेटों से लगभग 43,010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह इस सीजन में दूसरी बार है, जब डैम के गेट खोलने पड़े हैं।



प्रदेश में अब तक औसत 32 इंच बारिश हो चुकी है। अभी भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इंदौर जिले में बारिश के बाद एक पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान पिछले कुछ महीनों से खाली पड़ा था। हादसा जवाहर मार्ग से चंद्रभागा जूनी इंदौर की ओर जाने वाले लिंक रोड पर हुआ। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोग घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही रावजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।



मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर, रतलाम समेत 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 से अधिक जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर चला। सबसे ज्यादा पानी इंदौर में 3.1 इंच गिर गया। रायसेन में 2.7 इंच, उज्जैन में 1.2 इंच और सिवनी में 1 इंच बारिश हुई। खरगोन, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, उमरिया, खंडवा, नरसिंहपुर, गुना, ग्वालियर, बैतूल, दमोह में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

 

 

MadhyaBharat 20 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.