Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ड्रग तस्करी और दुष्कर्म के आरोपी मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर
bhopal, Bulldozers run , Machhli family
भोपाल  । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी और दुष्कर्म केस के आरोपियों यासीन और शाहवर मछली के परिवार की हथाईखेड़ा स्थित तीन मंजिला कोठी को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने कोठी में रखा सारा सामान बाहर निकलवाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कोठी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, इसलिए इसे पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है। कार्रवाई में दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार, मौके पर एसडीएम विनोद सोनकिया, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस का पूरा अमला मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। यह तीन मंजिला कोठी लगभग 6,000 वर्ग फीट में बनी थी, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आसपास गार्डन और अन्य हिस्सों को मिलाकर यह निर्माण करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ था।

यह है मामला
गौरतलब है कि भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े दुष्‍कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया। तलाशी में उनके पास से तीन ग्राम एमडी ड्रग, एक देशी पिस्टल बरामद हुई थी। यासीन के मोबाइल में ऐसे वीडियो भी मिले थे, जिनमें वह युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटता दिख रहा है। मोबाइल में युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान दोनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान से ड्रग लाते थे। इसके बाद भोपाल के अलग-अलग पब और लाउंज में पुराने और भरोसेमंद फिक्स कस्टमरों तक ड्रग्स पहुंचाई जाती थी।


बता दें कि इस मामले में प्रशासन ने 30 जुलाई को बड़ी कार्रवाई करते हुए मछली परिवार के 6 अवैध निर्माण तोड़े थे। करीब 50 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने फार्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री और मकान को तोड़ा था। अवैध संपत्ति की कुल कीमत 100 करोड़ रुपए आंकी गई थी। वहीं, नियमों के चलते हथाईखेड़ा स्थित तीन मंजिला कोठी को सील किया था। हालांकि कुछ सामान तभी खाली करवा दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रशासन ने नियमानुसार रियायत दी थी। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि अवधि खत्म होते ही कोठी तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

 

MadhyaBharat 21 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.