Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
सतना रेलवे स्टेशन पर रामेश्वरम एक्सप्रेस के सामने पटरी पर लेटा युवक
satna,  young man, Rameswaram Express

सतना । मध्य प्रदेश के सतना स्टेशन में गुरुवार सुबह  रामेश्वरम एक्सप्रेस के सामने एक युवक पटरी पर लेट गया। लाेकाे पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी काे राेक लिया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि युवक इंजन के नीचे आ गया। रेलवे पुलिस और स्टेशन स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को तत्काल जिला अस्पताल सतना भेजा गया। युवक मानसिक रूप से कमजाेर बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार सतना स्टेशन पर गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे प्लेटफार्म नं. 01 पर जैसे ही रामेश्वरम एक्सप्रेस आई तभी एक युवक अचानक पटरी पर आकर लेट गया। युवक को लेटा देख ट्रेन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके बावजूद वो इंजन के नीचे चला गया। युवक की पहचान भुजवा मोहल्ले के युवराज उर्फ दीपक वर्मन के रूप में हुई है। आनन फानन में गाड़ी के नीचे से उक्त व्यक्ति को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया, हालांकि इस घटना में किसी भी तरह से कोई चोट युवक को नहीं आई है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के कारण ट्रेन संख्या 22614 को सतना स्टेशन पर 10 मिनट रुकना पड़ा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन चालक की सतर्कता से एक दुर्घटना टल गई। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई थी। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 
 

 

MadhyaBharat 21 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.