Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
patna, Prime Minister , Bihar
गयाजी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गयाजी जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में गया से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (13697/13698) और कोडरमा से वैशाली के बीच दौड़ने वाली नई फास्ट मेमू ट्रेन (03626) शामिल हैं।
गया से दिल्ली के बीच फिलहाल महाबोधि एक्सप्रेस ही एक प्रमुख ट्रेन है। नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से गया और आसपास के जिलों के लोगों को सीधी और तेज रेल सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसके शुरू होने से मगध क्षेत्र और दिल्ली के बीच का सफर और अधिक आरामदायक हो जाएगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह ट्रेन गया से हर रविवार और गुरुवार को तथा दिल्ली से हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। गयाजी से यह शाम 4:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे गया पहुंचेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रमुख ठहरावों में अनुग्रह नारायण रोड, देहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज (सुबेदारगंज), कानपुर (गोविंदपुरी), टुंडला, गाजियाबाद और दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली से गयाजी आने वाली ट्रेन भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को अमृत भारत रेक से बनाया गया है जिसमें बेहतर रोशनी, मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट, आरामदायक सीटें और साफ-सुथरे कोच उपलब्ध कराए गए हैं।
दूसरी बड़ी सौगात कोडरमा और वैशाली के बीच नई फास्ट मेमू ट्रेन (03626) की शुरुआत है। अभी तक गया से वैशाली तक सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को वैशाली जाने के लिए पहले पटना जाना पड़ता था और फिर वहां से ट्रेन बदलकर यात्रा करनी होती थी। इस नई सेवा से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलाई जाएगी। कोडरमा से यह ट्रेन रात 9:25 बजे चलेगी और गुरपा, गया, नालंदा, राजगीर, बख्तियारपुर, पटना, राजेंद्र नगर, पटलिपुत्र, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए सुबह वैशाली पहुंचेगी। वापसी में भी यही ट्रेन रात को वैशाली से चलेगी और अगली सुबह कोडरमा पहुंचा देगी।
यह फास्ट मेमू ट्रेन कुल 14 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जिनमें हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजेंद्र नगर, पटलिपुत्र, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, नालंदा, राजगीर, इमलैया, गया, गुरपा और कोडरमा शामिल हैं। यह ट्रेन विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नालंदा और राजगीर जैसे स्थल और शैक्षणिक केंद्र अब झारखंड से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, उनमें बक्सर में 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बनी 660 मेगावाट की बिजली परियोजना, लगभग 1,900 करोड़ रुपये से निर्मित एनएच-31 के बख्तियारपुर-मोकामा खंड का चार लेन में अपग्रेडेशन, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन और लगभग 1,260 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लोगों को लगातार राहत देने का काम कर रही है। वर्ष 2018 में हर घर तक बिजली पहुंचाई गई थी और अब अगस्त से 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना लागू की गई है। नीतीश ने कहा कि इससे आम लोगों को सीधी राहत मिलेगी और राज्य की जनता को और सशक्त बनाने का काम होगा।
MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.