Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बाढ़ग्रस्त हर पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी सरकार की मदद : केंद्रीय मंत्री सिंधिया
shivpuri, Government
शिवपुरी । केंद्रीय संचार मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार शाम को अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत शिवपुरी जिले के कोलारस स्थित बाढ़ग्रस्त गांव लिलवारा पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामवासियों से सीधे संवाद करते हुए उनके लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं, राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गांव में जाकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों और खेतों का निरीक्षण किया तथा फसल को हुए नुकसान का भी आकलन किया।


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्रामीणों से संवाद के दौरान भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि खुशी के समय में सब आएंगे, पत्तल पर बैठकर खाना खाएंगे, लेकिन संकट के समय में आपका घरवाला और दिलवाला ही आएगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में हर पीड़ित परिवार तक सरकार की मदद पहुंचेगी।


लिलवारा गाँव के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक महेन्‍द्र यादव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिलाध्‍यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, कलेक्‍टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, अन्‍य जनप्रतिनिधि हरवीर रघुवंशी, राजू बाथम, ओमप्रकाश खटीक, अधिकारीगण एवं स्‍थानीय नागरिक उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि पिछले माह 27 से 29 जुलाई के दौरान गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में अतिवृष्टि और बारिश से हुई आपदा पर सिंधिया लगातार नजर बनाए हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन से सतत संपर्क साधकर राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ वह स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।


केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से ग्राम लिलवारा के प्रभावित परिवारों को अब तक लगभग 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के साथ-साथ खाद्यान्न, तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। सिंधिया ने आज गाँव में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे विस्थापन एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रगति का भी स्थलीय निरीक्षण किया।


सिंधिया ने कहा कि सिंध नदी में आई बाढ़ का जलस्तर अब घट चुका है, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का वास्तविक स्वरूप सामने आ रहा है। सिंधिया और राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा निरंतर सर्वे कर क्षति का आकलन किया जा रहा है। शिवपुरी के कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार स्वयं प्रभावित गाँवों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, राहत सामग्री वितरण का कार्य अभी भी सतत जारी है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

 

 

MadhyaBharat 22 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.