Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापानी उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए किया आमंत्रित
raipur, Chief Minister , invited Japanese industrialists

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी आठ दिवसीय यात्रा के दौरान जापान पहुंचे हैं।  उन्होंने अपने दौरे के दौरान 

जापानी उद्योगपतियों के संगठन जेट्रो पदाधिकारियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

 

मुख्यमंत्री साय ने जापानी उद्योगपतियों से हुई अपनी मुलाकात को आज सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि टोक्यो में जेट्रो पदाधिकारियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू के साथ बैठक हुई। हमने आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जेट्रो को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा एनटीटी लिमिटेड की सीईओ कायो इतो से मुलाकात कर तकनीकी और इंडस्ट्री सहयोग और निवेश पर चर्चा की है

 

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि रात में वे भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दिया। 

 

मुख्यमंत्री कार्यालय  के अनुसार जेट्रो (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) जापान और दुनिया के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देता है, जिससे कंपनियों को वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलती है।

MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.