Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार के पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 08 की मौत
patna, 08 killed , truck-auto collision

पटना । राजधानी पटना में शनिवार सुबह 6 बजे शाहजहांपुर-दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास ट्रक-ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 08 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा गांव के निवासी थे। मृतकों में पांच महिलाएं हैं।

 

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों का खून सड़क पर फैल गया।

 

पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। जो पटना जिले फतुहा त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे।

 

मृतकों में संजू देवी (60) पति राजेंद्र प्रसाद, दीपिका पासवान (35) पति धनंजय पासवान, कुसुम देवी (48) पति चंद्रमौली पांडेय, चंदन कुमार (30) चालक, 

कंचन पांडेय (34) पिता परशुराम पांडेय शामिल हैं। इसके साथ ही दुर्घटना में बीरेंद्र राउत की पत्नी, शंभू राम की पत्नी और विकास राम की पत्नी की भी मौत हुई है।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। मृतकों में सभी 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, टैंक लॉरी तेज रफ्तार में आ रही थी और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद उसकी ऑटो से सीधी टक्कर हुई।

 

MadhyaBharat 23 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.