Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंधिया ने मप्र के गुना जिले में बाढ़ग्रस्त ग्रामों का किया भ्रमण
guna, Scindia visited, flood-affected villages
गुना । केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने अपने मध्य प्रदेश के चौथे दिन रविवार को गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों कलोरा, तुमड़ा एवं बंधा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर संकट की स्थिति में मैं हमेशा आपके साथ हूं।
 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम कलोरा पहुंचकर खुद ही ट्रैक्टर चलाकर डैम स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने तुमड़ा एवं बंधा गांवों में प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षेत्र के निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा है। इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में प्रशासन एवं भारतीय सेना ने तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, भोजन पैकेट एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
 
उन्होंने कहा कि गुना जिले में अब तक लगभग 7,500 प्रभावितों को 4,000 क्विंटल खाद्यान्न का वितरण किया गया है। किसानों से संबंधित मुद्दे पर उन्होंने बीमा कंपनियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को उनके अधिकार का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके। इसके अतिरिक्त, कलोरा बांध में हुई क्षति के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए और इस संबंध में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
 
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल एवं मृत्यु पर सहायता राशि के स्वीकृति आदेश एवं चेक वितरित किए। जिसमें ग्राम लालोनी से पूर्वी मीना को गंभीर घायल हो जाने पर 7500 एवं कृष्णदाल पुत्र गिरिराज मीना निवासी ग्राम लालोनी की कृष्णा मीना की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उनके परिजन को 15000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृति आदेश एवं दोनों के परिजनों को रेडक्रॉस से अतिरिक्‍त सहायता के रूप में राशि 10-10 हजार रुपये के चेक दिए।
 
इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जनपद अध्‍यक्ष गायत्री भील सहित जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, एसडीएम शिवानी पांडे एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण उपस्थित थे।
MadhyaBharat 24 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.