Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूर्णिया में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब
patna,  huge crowd gathered ,

पूर्णिया । कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 24 अगस्त को पूर्णिया में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुई। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए और इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।

यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई, जो लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी और फिर अररिया के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुलेट गाड़ी पर सवार होकर काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों वाहनों और पैदल चल रहे समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। जगह-जगह लोगों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्णिया शहर पूरी तरह थम गया और कई इलाकों में घंटों जाम लगा रहा। करीब 5 किलोमीटर तक लंबी कतार में वाहन और पैदल लोग खड़े रहे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर पूर्णिया–महेशपुर–चौंदपुर मार्ग, गुड्डा चौक, जीरो माइल, बेलौरी चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, रामबाग, कप्तान पुल, लाइन बाजार और रजनी चौक समेत कई मार्गों पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग 131A और पूर्णिया–अररिया मार्ग पर भी सुबह से दोपहर तक यातायात बंद रहा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को छूट दी गई थी।

इस बीच राहुल गांधी ने पूर्णिया शहर में मोटरसाइकिल चलाकर लोगों का अभिवादन किया। यात्रा पथ पर चप्पे-चप्पे पर कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता सजधज कर उनका स्वागत करते दिखे। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्थानों पर बल की तैनाती की और नागरिकों को किसी भी समस्या पर यातायात थाना प्रभारी (मोबाइल: 9031827677) और पुलिस वाहन नियंत्रक (मोबाइल: 9031827778) से संपर्क करने की अपील की।

MadhyaBharat 24 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.