Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यूपी के बुलंदशहर सड़क हादसे में नाै की माैत
Bulandshahr, Nine killed, road accident in UP

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हाे गई है। हादसे में 30 लाेग घायल हुए हैं, जिनमें

दस काे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। इनमें से दाे की हालत गंभीर हाेने पर आईसीयू में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलाें काे 50-50 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया है।
 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया ​कि एनएच 34 पर अलीगढ़ बार्डर के पास रनिया थाना क्षेत्र में देररात सवा दो बजे के आसपास एक सड़क दुर्घटना हुई है। कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव से एक ट्रैक्टर ट्राॅली को डबल डेकर बनाकर 61 लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जहारपीर के दर्शन करने जा रहे थे। तभी पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार देने से ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। उन्हाेंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर कई थानों की फोर्स, पीआरवी और एम्बुलेंस पहुंची और घायलों काे रनिया, खुर्जा और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर आठ लोगों की माैत हो गई। अन्य घायलों को जिला अस्पताल और 10 लोगों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। अन्य लोगों का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दाैरान एक अन्य व्यक्ति की माैत हाे गई।  उन्हाेंने बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोगों की माैत हाे गई। अलीगढ़ और कैलाश अस्पताल से 20 घायलाें काे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। 10 लोगों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। इनमें से दो आईसीयू में भर्ती हैं। शवाें का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, रामबेटी पत्नी सोरन सिंह (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर, चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर, घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, मोक्षी (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, शिवांश पुत्र अजय (उम्र-6 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, योगेश पुत्र रामप्रकाश (उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर व विनोद पुत्र सोरन सिंह (उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज और लेखराज के रूप में हुई है।

 

घटना के संबंध में जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि रनिया थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। ये सभी लोग कासगंज के रहने वाले हैं, जाे ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठकर राजस्थान के एक धार्मिक स्थल काे जा रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जो लोग घायल हैं, उनका प्रशासन की देखरेख में बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान ​लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही साथ उन्होंने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है।  

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.