Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और टैक्स संग्रहण नगरीय निकायों एवं पंचायतों का बुनियादी कामः कलेक्टर
sehore, Drinking water supply,  Collector
सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहोर में कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक (टीएल बैठक) आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनका निराकरण नियमानुसार किया जाना संभव नहीं है उन्हें फोर्स क्लोज किया जाए।


कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक में सभी जनपद सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ से कहा कि पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता नगरीय निकायों और पंचायतों का बुनियादी काम है। इन संस्थाओं का काम सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इस पर होने वाले व्यय की पूर्ति के लिए केवल शासन के अनुदान पर निर्भर नहीं रहें, बल्कि टैक्स संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये। उन्होंने सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देश दिए कि वे वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुसार टैक्स संग्रहण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ऐसी पंचायते जहां व्यापरिक गतिविधयॉं अधिक हैं, वहां साफ-सफाई, पेयजल जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में टैक्स का निर्धारण कर टैक्स संग्रहण किया जाये।


कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के तहत आवासों के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर आवंटन की कार्यवाही के संबंध में सभी एसडीएम और सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में भूमि के अभाव को देखते हुए हितग्राहियों के लिए व्यक्तिगत भूमि आवंटन के स्थान पर बहुमंजिला भवन बनाये जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, एसडीएम नितिन टाले, तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


शैक्षणिक संस्थाओं में एडमिशन संबंधी निर्देश
जिले के आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं डिग्री कालेजों में एडमिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि ड्राप आउट करने वाले विद्यार्थियों से सम्पर्क कर प्रवेश कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों को जिले में स्थित उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इन संस्थाओं और उद्योगों को जोड़ा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में 70 प्रतिशत, आईटीआई में 52 प्रतिशत तथा डिग्री कॉलेज में 77 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुआ है।


गणेश मंदिर मेले की व्यवस्था संबंधी निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी से सीहोर के श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर लगने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव मेले के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि आयोजन में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपनी ड्यूटी समयपूर्व पहुंचकर पूरी मुस्तैदी से करें। उन्होंने आयोजन की तैयारियों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग, फायर ब्रिगेड, सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।


मिट्टी की मूर्ति के उपयोग के लिए करें प्रेरित
बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मिट्टी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नागरिकों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए और गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव तथा महालक्ष्मी पूजन के दौरान मिट्टी से बनीं मूर्तियों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।


बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन खंडों के व्यवस्थापन एवं वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व एवं वन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन व्यवस्थापन एवं संपरिवर्तन की कार्यवाही में गति लाई जाए।

 

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.