Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी ने ली मप्र के नए कांग्रेस जिला अध्यक्षों की क्लास
bhopal, Rahul Gandhi , district presidents of MP
भोपाल । मध्य प्रदेश के नवनियुक्त 71 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में कैडर मैनेजमेंट विषय पर नए जिला अध्यक्षों को टिप्स दिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नए जिला अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने की सीख दी। वहीं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी मार्गदर्शन दिया।
 
प्रशिक्षण कार्यशाला में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यशाला में कार्यक्रम में खड़गे और राहुल गांधी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के सिद्धांतों, संगठन की मज़बूती और लोकतंत्र की रक्षा हेतु मार्गदर्शन दिया और तीन महीने के भीतर जिले और ब्लॉक स्तर पर टीम बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
 
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिलाध्यक्षों ने एक स्वर में संकल्प दोहराया कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर हाल में संघर्ष करेंगे। भाजपा की वोट चोरी की साजिशों को बेनकाब करेंगे और जनता के विश्वास की लड़ाई को जीतेंगे। टीम मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष प्रत्येक कांग्रेस सिपाही के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आज की बैठक ने संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया है।
 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने यह विश्वास दिलाया कि “हम प्राण-प्रण से कांग्रेस की मज़बूती और सिद्धांतों की स्थापना के लिए अपना सब कुछ समर्पित करेंगे। यह टीम अनुभव और ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो हर साज़िश का मुकाबला करने और हर लड़ाई जीतने की क्षमता रखती है।” अंत में कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि “लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस निर्णायक लड़ाई को हम हर हाल में लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे।”
 
उल्लेखनीय है कि गत 16 अगस्त को मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा हुई थी। कई जिलों में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को लेकर विरोध हो रहा है। रविवार को जब दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में नए जिला अध्यक्षों की बैठक हो रही थी, तब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की नियुक्ति को लेकर देपालपुर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर विरोध किया और विपिन वानखेड़े को हटाने की मांग की। कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को हटाया जाए और उनकी जगह किसी स्थानीय नेता को मौका मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप कि दूसरे जिले के नेता को इंदौर में अध्यक्ष बनाया गया है।
MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.