Since: 23-09-2009

  Latest News :
2027 के चुनाव में जेन-जी वोट बनेगा गेमचेंजर, 5% वोट का बदलाव बदल सकता है सियासी समीकरण.   राजस्थान से दिल्ली तक बारिश का कहर, डूबे इलाके; MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा.   धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई, पीएम मोदी से चर्चा के बाद दिया इस्तीफा.   IIT दिल्ली दीक्षांत में PM मोदी की सीख- ‘सिर्फ सवाल नहीं, समाधान भी खोजें’.   देशभर में बारिश का कहर: अमरनाथ यात्रा रोकी, दिल्ली-NCR में जलभराव; बिहार-यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़े.   अरुणाचल की 27 जगहें आधिकारिक मैप पर दर्ज, चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र का बड़ा कदम.   इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए हजारों युवा.   भोपाल में बारिश के बीच BJP की तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे CM मोहन यादव; नशा मुक्ति का भी दिया संदेश.   राहतगढ़ में 5 टन सरिया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6.83 लाख का माल बरामद.   भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज, विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर होगा मंथन.   MP में 23 जिले नल जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी.   ठगी के पैसों से विधायक-मंत्री बनना चाहता था भाजपा नेता, बिहार से कर्नाटक तक फैला नेटवर्क.   राहुल टंडन हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से कोर्ट ने किया बरी.   रायपुर के टिटोस क्लब में आधी रात के बाद पार्टी का VIDEO, तलवार से केक काटते दिखे शिवसेना प्रमुख.   CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत, BJYM ने भूपेश बघेल-बैज पर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप.   छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी.   बस्तर के 92 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा, रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा.   सहारा की 88 संपत्तियों पर सवाल, 75% पर विवाद; निवेशकों के 89 हजार करोड़ लौटाने में अड़चन.  
कर्ज, भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
bhopal, Jeetu Patwari, surrounded the government

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कर्ज, भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बाेला है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आराेप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की हालत चिंताजनक और शर्मनाक हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दो वर्षों में प्रदेश को कर्ज के ऐसे दलदल में धकेल दिया है, जहाँ से उबरना कठिन होता जा रहा है।

जीतू पटवारी ने साेमवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश में जनसंख्या अनुपात के हिसाब से सबसे ज्यादा कर्जदार राज्य मध्य प्रदेश है। सीएम मोहन यादव जनता के नाम पर कर्ज लेते हैं और उसका इस्तेमाल विधायकों की तनख्वाह बढ़ाने, मंत्रियों के घरों के सौंदर्यीकरण, महंगी गाड़ियां खरीदने, 1000 करोड़ के विज्ञापन और 5000 करोड़ के आयोजन करने में कर रहे हैं। पटवारी ने सरकार काे घेरते हुए कहा कि सरकार का हर विभाग और हर योजना कमीशनखोरी पर चल रही है। किसानों को कर्ज मुक्ति और समय पर खाद देने के वादे किए गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, देश में सबसे ज्यादा अपहरण मध्य प्रदेश में, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है।

पीसीसी चीफ ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की गतिविधियां हास्यास्पद हो चुकी हैं – कभी सड़क किनारे भट्टा खाते हुए, कभी तलवार घुमाते हुए, कभी सब्जी खरीदते हुए वीडियो बनवाकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। हाल ही में एक आईटी पार्क को महज़ 10 लाख रुपये सालाना किराए पर दे दिया गया, जबकि उससे लगभग 1.75 करोड़ रुपये मासिक आय होती है। यह प्रदेश की संपत्तियों को कौड़ियों के भाव बेचने जैसा है। नशामुक्ति अभियान की घोषणा करके मुख्यमंत्री ने तारीख दी, लेकिन उन्हीं दिनों में प्रदेश में सबसे ज्यादा नशा होता रहा। आज मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ महिलाएं भी सबसे ज्यादा शराब पीने को मजबूर हैं और ड्रग्स का सबसे बड़ा कारोबार यहीं फल-फूल रहा है। कुपोषण और गरीबी में भी मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। लाखों बच्चे और महिलाएं कुपोषण से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस विफल, भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार सरकार की पोल जनता के सामने खोलती रहेगी और जनहित के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

 
MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.