Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
दक्षिण के अभिनेता दिनेश मंगलुरु का निधन
mumbai, South actor,passed away
मुंबई । दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है। 55 वर्षीय अभिनेता ने उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस शोक में डूब गए हैं। कन्नड़ सिनेमा के निर्देशक केएम चैतन्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया
कि बीती रात अभिनेता दिनेश मंगलुरु का उनके कुंदापुरा आवास पर निधन हुआ। इससे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। 

दिनेश मंगलुरु को बड़े पर्दे पर ‘केजीएफ’ में बॉम्बे डॉन के दमदार किरदार से खास पहचान मिली थी। यश अभिनीत इस फिल्म में उनका रोल छोटा जरूर था, लेकिन प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। इसके बाद वह कन्नड़ सिनेमा के चर्चित चेहरों में शामिल हो गए। अपने लंबे करियर में दिनेश ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में 'उलिगेडावारु कंदंठे', 'राणा विक्रमा', 'अंबारी', 'सवारी', 'इंथी निन्ना प्रीतिया', 'आ दिनागलु', 'स्लम बाला', 'दुर्गा', 'स्माइल', 'अतिथि', 'प्रेमा', 'नागमंडला' और 'शुभम' शामिल हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स से उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी और दर्शकों को प्रभावित किया।

सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि दिनेश एक प्रतिभाशाली कला निर्देशक भी थे। उन्होंने 'नंबर 73' और 'शांतिनिवास' जैसी फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया और अपने क्रिएटिव विज़न से फिल्मों को खास पहचान दिलाई। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, सहयोगियों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। दिनेश मंगलुरु का जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। पर्दे पर निभाए उनके यादगार किरदार और उनका जुनून हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

 

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.