Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
औसत आधा मीटर की ऊंचाई तक खोले जाएंगे बरगी बांध के पाँच गेट
jabalpur, Five gates of Bargi Dam,half a meter

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने इसके 21 में से 5 गेट आधा-आधा मीटर की ऊंचाई तक मंगलवार को खोले जायेंगे और इनसे 13 हजार 949 क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा।

कार्यपालन यंत्री बरगी बाँध राजेश सिंह गोंड के अनुसार बांध के गेट खोले जाने से निचले क्षेत्र में मॉं नर्मदा का जल स्तर दो से तीन फुट तक बढ़ सकता है। उन्होंने निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाये रखने का आग्रह किया है।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि सोमवार 25 अगस्त की रात 8 बजे बरगी बाँध का जलस्तर 422.70 मीटर रिकार्ड किया गया था। बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। उन्होंने बताया कि पूर्व में बांध के 9 गेट 0.78 मीटर की औसत ऊंचाई तक सोमवार 25 अगस्त की दोपहर 1 बजे खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा रुक जाने के कारण इसे स्थगित कर रात नौ बजे खोलने का फैसला लिया गया। बांध में वर्षा जल की आवक लगातार कम होने से मंगलवार 26 अगस्त की सुबह 11 बजे केवल पाँच गेट आधा-आधा मीटर की ऊंचाई तक खोले जायेंगे। वर्तमान में बांध से जल विद्युत उत्पादन इकाइयों के माध्यम से 6 हजार 992 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।

 

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.