Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
घर-घर विराजेंगे श्री गणेश मूर्तियां ले जाने का सिलसिला शुरू
dhamtari, Shri Ganesh, idols has started

धमतरी ।  गणेश चतुर्थी पर बुधवार 27 अगस्त को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की धूमधाम से स्थापना की जाएगी। पर्व के एक दिन पूर्व शहर के कुम्हारपारा में गणेश मूर्तियों को ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग हाथ ठेला, साईकिल, मोटरसाइकिल सहित अन्य साधनों से मूर्ति ले गए। गणेश चतुर्थी को लेकर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह रहता है।
दुखों को हरने वाले भगवान गणेश का पर्व आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए शहर के 40 वार्डों में गणेशोत्सव समितियों द्वारा व्यापक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई स्थानों पर अभी भी कार्य चल ही रहा है। इस उत्सव में लोगों की श्रद्धा भक्ति देखते ही बनती है। शहर के 40 वार्डों में गणेश उत्सव समिति के सदस्य पंडाल को तैयार करने में व्यस्त हैं। धमतरी के मकई चौक, बालक चौक, आमापारा वार्ड, कोष्टापारा वार्ड, ब्राह्मणपारा वार्ड, सोरिद वार्ड, रामबाग क्षेत्र, विंध्यवासिनी वार्ड, रामबाग क्षेत्र, दानीटोला सहित अन्य स्थानों पर इस बार गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएंगी।

गणेश स्थापना को लेकर मूर्तिकार और श्रद्धालु उत्साहित

शहर सहित अंचल में गणेश स्थापना की तैयारी जोरों पर है। गणेश स्थापना को लेकर मूर्तिकार और श्रद्धालु बेहद उत्साहित हैं। रंग और अन्य चीजों की कीमतों में बढ़ोत्तरी से मूर्तियों के दामों में वृद्धि हुई है। गणेश स्थापना को देखते हुए भक्त मूर्तियों ले जाते हुए दिखाई दिए। आज भी मूर्तियों को ले जाया जाएगा। पंडालों के अलावा लोग अपने घरों में गणपति को विराजमान करेंगे। श्रद्धालु मूर्तिकारों के पास पहुंचकर मूर्ति ले जा रहे हैं। मूर्तिकार शिवकुमार कुंभकार, गगन कुंभकार ने बताया कि मूर्तियों की कीमत में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सिर्फ आर्डर पर ही बड़ी मूर्तियों का निर्माण किया गया है। यहां से मूर्तियां कांकेर, जगदलपुर, केशकाल, दंतेवाड़ा तक जाती हैं। 300 से लेकर 80 हजार रुपये तक की मूर्तियां बनाई गई हैं । कलर के रेट बढ़ने से इस साल मूर्तियों की कीमत में डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।

होंगे विविध आयोजन

गणेशोत्सव का सिलसिला शहर समेत अंचल में 11 दिनों तक चलता रहेगा। इस दौरान सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शहर की कुछ समितियों ने धमतरी व रायपुर से भी गणेश की मूर्तियां मंगवाई हैं। भगवान गणेश के प्रिय भोग लड्डू के साथ पूजन व सजावट सामग्री की मांग बढ़ गई है। बाजार में दुकानों के बाहर तक स्टाल लगाए गए हैं। नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों पर और लोगों ने घरों में शुभ मुहूर्त पर श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गणेश पुराण के मुताबिक गणपति का जन्म चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र में मध्याह्न काल, यानी दिन के दूसरे पहर में हुआ था।

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.