Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पाकेला पोटाकेबिन में अध्यनरत 400 बच्चे के खाने में मिलाया फिनाइल
sukma, Phenyl mixed, Pakela Potakebin

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पाकेला स्थित पोटाकेबिन (छात्रावास) में  अध्ययनरत 400  छात्रों के लिए तैयार सब्जी में फिनाइल डाल दिया गया था, जिसकी  बदबू आने की वजह से सब्जी परोसा नहीं गया , अगर बच्चे खाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना की जानकारी सोमवार देर शाम प्रशासन को मिली और घटना की जांच की जा रही है।आज (मंगलवार )सुबह से ही पोटा केबिन में तहसीलदार ,जिला शिक्षाधिकारी ,ब्लॉक शिक्षाधिकारी और पुलिस निरीक्षक तथा अन्य कर्मी मौजूद हैं। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सुकमा कलेक्टर ने आज इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कारवाई की जाएगी।

 

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह घटना बीते 21 अगस्त गुरुवार की है। घटना दिनांक को रात में पाकेला पोटाकेबिन में पदस्थ एक शिक्षक के द्वारा खाने में फिनाईल सब्जी दाल दिया था।जब चपरासी वापस लौटा तब बच्चों ने बताया कि खाने से अजीब से बदबू आ रही है , उसके बाद अधीक्षक ने देखा तो आसपास फिनाइल की बोतल खाली पड़ी हुई थी। उसके बाद आनन - फानन में यहां पर मौजूद कर्मचारियों ने सब्जी से फिनाईल बदबू आने की वजह से खाने और सब्जी को फेंक दिया । उसके बाद अधीक्षक दुजल पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर पूरी जानकारी दी। दूसरे दिन जिला स्तर से टीम जांच करने पहुंची। इस पूरे प्रकरण में कुछ बच्चों के भी बयान लिए गया,जिन्होंने आरोपित शिक्षक को सब्जी में फिनायल मिलाते देखा था । उक्त शिक्षक के खिलाफ तत्काल शिकायत की गई।

मीडिया और लोगों को क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में स्थित पाकेला पोटा केबिन में हुई इस घटना की जानकारी सोमवार देर शाम को मिलीजिसके बाद जिला स्तर पर प्रशासन और कलेक्टर ने घटना की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम पाकेला पोटा केबिन में  भेजी है। मामले को गंभीरता से लेते  शिक्षक को वहां से हटा दिया गया। साथ ही सर्व आदिवासी समाज की एक टीम भी जांच करने के लिए पोटा केबिन पहुंची।अभी आरोपित शिक्षक के बारे में कोई नहीं दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आश्रम अधीक्षक से नाराज एवं चिढ़कर आरोपित द्वारा यह आपराधिक कृत्य किया गया है।आश्रम के सभी बच्चे सुरक्षित बताये गए हैं।

 

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.