Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में बहा व्यक्ति
narsihpur,  strong current , crossing the river

नरसिंहपुर । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बुधवार सुबह सींगरी नदी पार करने के दौरान एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। वह लोगों के रोकने के बावजूद पुलिया पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति की तलाश जारी है।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह किसानी वार्ड निवासी 45 वर्षीय गुड्डू जाट उर्फ अंबानी, सिंगरी नदी के तेज बहाव में बह गया। अंबानी गणेश मंदिर रोड स्थित छोटे पुल को पार कर रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धार में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पुल पार न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग अंबानी को रोकते दिख रहे हैं। बताया गया है कि तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद, पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और गुड्डू जाट की तलाश में जुटी हुई है।

 
 
MadhyaBharat 27 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.