Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजधानी में गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश
bhopal, Heavy rain , thunder and lightning

भोपाल । मध्य प्रदेश में गुरुवार से एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम अचानक बदला और अंधेरा छा गया। गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई जगह जलभराव भी हो गया। पीएचक्यू के पीछे वाली सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा पानी से भर गया। जिस वजह से वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।

प्रदेश के अन्‍य जिलों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रही। उज्जैन में बारिश के चलते क्षिप्रा नदी उफान पर आ गई है। घाटों पर बने मंदिर पानी में डूब गए हैं। रायसेन में भी भारी बारिश से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। धार के मनावर में सुबह तेज पानी गिरा। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिले के मनावर में मान डैम के गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ की एक्टिविटी होने से अगले 24 घंटों में खरगोन, खंडवा समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को एक मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के बीचोंबीच से गुजरी, जबकि एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय दिखाई दी। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अगले कुछ दिनों में अपना असर दिखा सकता है। इन सिस्टम्स के चलते प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.