Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मानसून खत्म होते ही नक्सल अभियान में तेजी आएगी : डाॅ. जितेंद्र यादव
bijapur,   Naxal operations ,  Dr. Jitendra Yadav

बीजापुर । जिले में 30 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद बीजापुर एसपी डाॅ. जितेंद्र यादव ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन काे लेकर कहा कि बस्तर में ऑपरेशन मानसून जारी है और मानसून का दौर खत्म होते ही जारी नक्सल अभियान की गति में तेजी लाई जाएगी। नक्सलियाें के आत्मसमर्पण एवं गिरफ्तारियां भी बढ़ेगी, ऑपरेशन की संख्या में इजाफा किया जाएगा। एसपी डाॅ.जितेंद्र यादव ने कहा कि जो समय बचा है उससे पहले नक्सल विरोधी अभियान के लक्ष्य को हासिल करने का पूरा प्रयास होगा।

 

उन्हाेने यह दावा भी किया कि बीजापुर जिले में आने वाले कुछ महीनों में नक्सलियों के पास छिपने का कोई सुरक्षित ठीकाना नहीं बचेगा। नक्सलियों के दबाव वाले इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलेंगे, सिक्योरिटी वेक्यूम एरिया में ऑपरेशन जारी है। नेशनल पार्क में भी ऑपरेशन चलाया गया है। जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी भी मिली है। आगामी दिनों न सिर्फ नेशनल पार्क बल्कि अबूझमाड़, गंगालूर जो नक्सलियों के कोर इलाके हैं, वहां ऑपरेशन तेज होंगे, जिससे बस्तर में नक्सलियों के पास छिपने का कोई ठीकाना नहीं बचेगा।

 
एसपी डाॅ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बीजापुर में सबसे अधिक नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यहां नक्सलियों के आत्मसमर्पण में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को ही 30 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। इसके पहले भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने आ चुके हैं। सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव और सरकार की आत्मसमर्पण को लेकर नई नीति के बाद बड़ी संख्या में नक्सल संगठन से जुड़े हुए लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.