Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीएसएफ जवानों ने ऑपरेशन चलाकर सैकड़ों लोगों को बचाया
chandigarh, BSF jawans , rescued hundreds of people

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर डटे बीएसएफ के जवानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब का करीब 550 किलोमीटर का क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। जिसकी सुरक्षा के लिए बीएसएफ के जवान तैनात हैं। बीएसएफ के जवान पिछले दो दिनों से सीमावर्ती गांवों में बाढ़ की चपेट में आए ग्रामीणों तथा पशुओं को बचाने में जुटे हुए हैं।

 

बीएसएफ की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सतलुज नदी में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संकट के बीच सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए कई गांवों में बाढग़्रस्त लोगों को सुरक्षित निकाला। बीएसएफ की राहत टीम ने बुधवार देर रात तक चले ऑपरेशन में फिरोजपुर जिले के धीरागढ़ा, निहाला लवेरा और सुल्तानवाला गांवों में ग्रामीणों को बाढ़ से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। गांवों में अचानक पानी भर जाने से लोग बेहद मुश्किल स्थिति में फंस गए थे। ऐसे समय में बीएसएफ जवान नावों और अन्य साधनों के जरिए मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। कई घंटों तक चले इस अभियान के दौरान बीएसएफ ने न केवल ग्रामीणों की जान बचाई, बल्कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया।


इस बीच बुधवार शाम बाढ़ का पानी नजदीकी आर्मी कैंप तक भी पहुंच गया। स्थिति गंभीर होते ही सेना की ओर से बीएसएफ को तत्काल मदद के लिए बुलाया गया। बीएसएफ की विशेष बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां फंसे छह जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। इतना ही नहीं, जवानों ने सेना के विशेष हथियारों और अहम सैन्य उपकरणों को भी सुरक्षित बाहर लाकर एक बड़ी क्षति को टाल दिया।


गुरदासपुर में बीएसएफ बचाव दल ने मकोड़ा और चकमकोड़ा गाँवों में एक विशेष अभियान चलाया, जहाँ प्रशिक्षित बीएसएफ जल विंग कर्मियों ने नावों की मदद से 70 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। फिरोजपुर के कालूवाला गाँव में एक और बचाव अभियान चलाया गया, जहाँ बीएसएफ कर्मियों ने 14 ग्रामीणों को बाढग़्रस्त सतलुज नदी पार कराई। फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित गाँव महार जमशेर से एक बीमार वृद्ध व्यक्ति को बीएसएफ के जवानों ने सुरक्षित रूप से फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुँचाया।

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.