Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश फिर से तेज बारिश का दौर शुरू
bhopal, Heavy rains start, Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल, भोपाल समेत प्रदेश की कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा रायसेन में दो इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में एक इंच से ज्यादा, भोपाल में आधा इंच बारिश हुई हुई। प्रदेश में गुना, इंदौर, शाजापुर, धार, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला, उमरिया में भी पानी गिरा।


भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। पीएचक्यू के पीछे वाली सड़क पर करीब 200 मीटर के हिस्से में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वहीं, इंदौर में भी गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई। गांधीनगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इसमें कई वाहन फंस गए। कुछ वाहन बंद हो गए।


उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है। घाटों पर बने मंदिर पानी में डूब गए। रायसेन में भारी बारिश से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। धार के मनावर में सुबह तेज पानी गिरा। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के मनावर में मान डैम के गेट खोल दिए गए हैं। प्रदेश में गुना, इंदौर, शाजापुर, धार, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला, उमरिया समेत कई जिलों में भी पानी गिरा।


भोपाल के मौसम विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक मानसून ट्रफ प्रदेश के बीचोंबीच से गुजर रही है और एक अन्य ट्रफ की सक्रियता भी देखने को मिली। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसका अगले कुछ दिन में असर देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।


प्रदेश में 16 अब तक औसत 35.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 29.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 97 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। 1.1 इंच बारिश होते ही इस बार भी बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

 

MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.