Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भिंड कलेक्टर से विवाद करने वाले बीजेपी विधायक भोपाल तलब
bhopal, BJP MLA ,Bhind collector summoned
भोपाल । मध्य प्रदेश के भिंड जिले के भाजपा नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह और जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हाल ही में हुए विवाद ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता की अधिकारी के साथ हुई धक्कामुक्की और तीखी बहस ने जहां विपक्ष को बैठे बठाए मुद्दा दे दिया, वहीं जनता के बीच भाजपा की जमकर किरकिरी हुई है। ऐसे में इस घटना के बाद पार्टी आलाकमान ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार काे भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को संगठन ने भोपाल तलब किया।
 
इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के सामने उनकी पेशी हुई है। तीनों नेताओं ने उन्हें समझाइश दी है और विधायक को सख्त फटकार लगाई गई। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जनप्रतिनिधि की गरिमा बनाए रखने और अपने आचरण में सुधार लाने की चेतावनी दी है।
 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुलावे पर नरेंद्र कुशवाह शुक्रवार को संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बंगले पर पहुंचे। यहां प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम पर चर्चा हुई। हितानंद शर्मा के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने विधायक के व्यवहार को गंभीर माना है। विधायक को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा।
 
उल्‍लेखनीय है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब 27 अगस्त को कुशवाह किसानों की खाद की कमी की शिकायत लेकर अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कलेक्टर द्वारा उंगली दिखाने पर विधायक भड़क गए और उन्होंने कलेक्टर को “चोर” तक कह डाला। इसके बाद उनके समर्थकों ने “भिंड कलेक्टर चोर है” के नारे लगाए। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर रोका। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस घटना ने न केवल भिंड की सियासत को गरमा दिया, बल्कि भाजपा के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर दी है।
 
इस घटना के बाद प्रदेश बीजेपी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को भोपाल तलब किया और कड़ी फटकार लगाई। पार्टी आलाकमान ने विधायक से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.