Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
उत्तराखंड के चार जिलों में तबाही
dehradoon, Devastation,Uttarakhand
देहरादून । उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस घटना के बाद कई लोगों के वहां फंसने एवं लापता होने की जानकारी है। प्रशासन लगातार रेस्क्यू आपरेशन चला रहा है। इस
अभियान में अभी तक मलबे से चार शव बरामद बरामद किये जा चुके हैं। इनमें चमोली जिले के देवाल तहसील के मोपाटा गांव और बागेश्वर
 जिले के पंचायत पौसारी गांव में दाे-दाे शव मिले हैं। चमाली के छेनागाड़ बाजार में बाढ़ के पानी के साथ आए मलबे में दबे लोगों की तलाश चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में बादल फटने की से हुए नुकसान की जानकारी ली है और उन्होंने प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिले

के देवाल तहसील के मोपाटा गांव में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि चमाेली जिले के देवाल तहसील के गांव 

माेपाटा में बचाव दल ने मलबे में दबे दो लोगों के शव बरामद किए हैंं। 

 
इसी तरह जनपद बागेश्वर में मध्य रात्रि तहसील कपकोट अन्तर्गत ग्राम पंचायत पौसारी में अतिवृष्टि के कारण लगभग पांच से छह आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी बचाव दल ने दो लोगों के शव बरामद किए है। यहां से तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। एक व्यक्ति घायल हुआ है।
 
बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार काे अपने सरकारी आवास पर आपदा प्रबंधन की एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत व पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू किया जाए। उन्होंने बैठक के दाैरान ही वर्चुअली रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मानसून सीजन तक शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं अपेक्षित हों, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाये।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते आदि मौजूद रहे।
 
 
MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.