Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश की जनता से माफी मांगें राहुल गांधी : अमित शाह
guwahati, Rahul Gandhi ,Amit Shah
गुवाहाटी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने काे लेकर राहुल गांधी देश की जनता, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माताजी से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इस प्रकार के अपशब्दों के प्रयोग से देश के सार्वजनिक जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश की जनता कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी गुवाहाटी के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
 
अमित शाह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के मंच पर जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया वह अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जिस माता ने नरेंद्र मोदी जैसे विश्व नेता का लालन-पालन किया, ऐसी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग को देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री के लिए जितने ही अपशब्दों का व्यवहार करेंगे कमल उतना ही और अधिक बड़ा होकर खिलता रहेगा।
 
गृह मंत्री शाह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, रेणुका चौधरी जैसे कांग्रेस नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के लिए हमेशा ही अपशब्दों का व्यवहार किया है। जब से नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब से ही कांग्रेस के नेता उनके लिए मौत का सौदागर, राक्षस, वायरस, चोर, बेईमान से लेकर तमाम अपशब्दों का प्रयोग किया। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की ओछी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे उन्हें कभी इस देश में वोट नहीं मिलेगा।
 
गृह मंत्री ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे एक से बढ़कर एक कार्यों की चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किस प्रकार असम के मुख्यमंत्री राज्य तथा इसके जनता के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की उपलब्धियों की भी गृह मंत्री ने चर्चा की। इनके अलावा और भी कई पहलुओं पर उन्होंने प्रकाश डालें।
MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.