Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
jagdalpur, MBBS student ,committed suicide

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय के मेडिकल कालेज डिमरापाल में अध्ययनरत एमबीबीएस का एक छात्र ज्ञानेंद्र मिश्रा निवासी उत्तरप्रदेश ने हॉस्टल में अपने ही कमरे में लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी रूम मेट ने अपने अन्य साथियों को दी, जिसके बाद छात्र काे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घाेषित कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।


मेडिकल कॉलेज के डीन अनुरूप साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस छात्र ज्ञानेंद्र मिश्रा उम्र 36 वर्ष, उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। वह मेकाॅज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात ज्ञानेंद्र ने अपने कमरे में रात लगभग 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब उसके रूममेट ने उसे फंदे में लटके देखा तो उसने पहले अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद उसके गले मे बंधे रस्सी को काटकर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से हॉस्टल के साथ ही कैम्पस में हड़कंप मच गया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 29 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.