Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रियासी के माहोर में भूस्खलन एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
jammu, Landslide in Mahore , Reasi, seven people
रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की माहोर तहसील के भद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है।

 

अधिकारियों के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह हुई जब भूस्खलन ने एक खड़ी ढलान पर स्थित घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

 

अधिकारी ने बताया कि सात लोग मलबे में दबे हुए थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। मलबे में दबे सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान घर के मालिक नजीर अहमद पुत्र बहार दीन निवासी बद्दर, उनकी पत्नी वजीरा बेगम, बेटे बिलाल अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद मुबारक और मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है। नजीर अहमद के सभी पांच बेटे नाबालिग थे।

 

जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और असुरक्षित इमारतों में रहने से बचने की अपील की है।

 

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.