Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की
bangluru, RCB announced,compensation
बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने उन प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जिन्होंने 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अपनों को खो दिया था। आरसीबी ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस संबंध में एक बयान जारी किया है।

 

दरअसल, आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। टीम ने 3 जून को अहमदबाद के नरेन्द्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्‍स को 6 रन से मात देकर 18 साल के आईपीएल ट्रॉफी के इंतजार को खत्‍म किया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस जीत का जश्‍न मनाया था। जश्न के दौरान स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

 

आरसीबी ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी बयान में कहा, "4 जून, 2025 वह दिन है जिसने हमारा दिल तोड़ दिया।" टीम ने लिखा कि हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजो का हिस्सा थे। उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में हमेशा रहेगी। कोई भी मदद उनके द्वारा छोड़ी गई खाली जगह को कभी नहीं भर सकती, लेकिन एक कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ आरसीबी उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये प्रदान करेगी। टीम ने कहा कि यह सहायता केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल का संकल्प भी है।

 

बयान में कहा गया है कि टीम ने इस कदम को जारी रखने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत प्रशंसकों की स्मृति को सम्मानित करने के साथ हुई थी, जिसे "आरसीबी केयर्स" नामक एक विशेष अभियान के रूप में जारी रखा जाएगा और दीर्घकालिक सार्थक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.