Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अनूपपुर जिले के युवक का फोटो बिहार चुनाव में किया गया इस्तेमाल थाने में शिकायत
anuppur, Photo of a youth ,police station

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के एक युवक का फोटो बिहार में कांग्रेस के वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री को गाली देने के मामले में वायरल किया जा रहा है। जिसकी शिकायत युवक ने जिले के कोतमा थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने फोटो शेयर कर युवक को प्रधानमंत्री को गाली देने वाला बताया।


शिकायतकर्ता युवक नेक मोहम्मद पुत्र गुलशेर मोहम्मद निवासी ग्राम पंचखुरा थाना कोतमा ने शुक्रवार की शाम कोतमा में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो निकालकर इसका उपयोग बिहार राज्य के चुनावी माहौल में गलत तरीके से किया जा रहा है और युवक को मोदी जी को गाली देने वाला बताया जा रहा है। शिकायत में युवक ने बताया कि अलग-अलग लोगों की आईडी से उसकी फोटो को प्रधानमंत्री को गाली देने वाले व्यक्ति के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इसमें यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री को गाली देने वाला भाजपा का ही कार्यकर्ता है। युवक ने शिकायत में बताया कि इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वह कभी बिहार गया। वह सिर्फ अनूपपुर जिले में भाजपा का कार्यकर्ता है।


थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला का कहना है की शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए गए हैं।


पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिली है यह मानहानि के अपराध के अंतर्गत आता है। शिकायतकर्ता को यह सलाह दी गई है कि वह मामले की शिकायत न्यायालय में करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर करें।


इस मामले पर नेक मोहम्मद रिजवी ने बताया कि भोपाल के कुछ लोगों ने उनकी फोटो देखने के बाद इसकी सूचना उन्हें दी। जिसमें उनकी फोटो लगाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है जिसकी शिकायत थाने में उन्होंने दर्ज कराई है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने शेयर किया था फोटो
इस फोटो को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने X पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा का गमछा गले में डाले एक युवा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने वाला मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। बल्कि वह भाजपा का फटका ओढ़े हुए दिखता है


इसे बताया था भाजपा का षड्यंत्र
चंदन यादव ने लिखा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी उसकी तस्वीर है। उसे भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे का सदस्य बताया जा रहा है। ऐसे में वोट चोरी के खिलाफ जननायक राहुल गांधी जी के आंदोलन से उपजे जनाक्रोश से ध्यान भटकाने के लिए गाली कांड को भाजपा का षड्यंत्र ही मानना चाहिए।

 

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.