Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खाद की कालाबाजारी किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने मजबूर
balram, Black marketing , fertilizers

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के भंवरमाल समिति में खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छोटे किसानों को 1 से 2 बोरी तक खाद नहीं मिल रहा है तो, वहीं बिचौलियों को पिकअप भर-भरकर खाद दिया जा रहा है। परेशान किसानाें का कहना है कि, समिति प्रबंधक की मिली भगत से इस खेल को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है।

 
वहीं, छोटे किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने पर मजबूर है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों ने 2 पिकअप वाहन में खाद भरा हुआ पाया और पता चला कि, उसे बड़े व्यापारियों को देने की बात सामने आई है। जिसके बाद किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिला। किसानो ने समिति प्रबंधक पर कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगाया है।
 
वही, इस मामले की जानकारी रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम काे आज शनिवार काे दी गई। जिसके बाद एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात की है। किसान 300 रूपये लगभग की बोरी की खाद अभी कालाबाजारी के चक्कर में 800 से 900 रूपये प्रति बोरी लेने पर मजबूर है। छोटे किसान सुबह से लेकर शाम तक समिति का चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिलता है। पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है। वहीं समिति के द्वारा किए जा रहे गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
 
MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.