Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रीवा और मंडला में दो अलग- अलग सड़क हादसों में यात्री बस पलटी
rewa, Passenger buses ,overturned

रीवा/ मंडला । मध्य प्रदेश के रीवा और मंडला जिलाें में शनिवार सुबह हुए दाे अलग अलग हादसाें में यात्री बस पलट गई। दाेनाें हादसाें में स्कूली बच्चाें समेत करीब तीन दर्जन से ज्यादा लाेग घायल हुए है। दाेनाें ही हादसाें में बस चालक घटना के बाद माैके से फरार हाे गए। पुलिस ने दाेनाें मामलाें में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
पहला मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ का है। जानकारी के अनुसार  शनिवार सुबह करीब 8 बजे सेमरिया से रीवा आ रही भारत ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक बस को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे धीमा चलाने और सतर्क रहने की सलाह दी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जन हानि नहीं हुई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकाला। घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। केवल दो घायलों को एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

मंडला में यात्री बस पलटी, 20 यात्री घायल
दूसरा मामला मंडला जिले का है। यहां निवास थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक यात्री बस पलट गई। जानकारी के मुताबिक, यात्री बस बबलिया के घुघरी मार्ग से जबलपुर जा रही थी, तभी मंडला मार्ग के बीच ग्राम सिंगपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से निवास अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि बस की मैकेनिकल जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

 
 
MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.