Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का देश: विजयवर्गीय
bhopal, India is a country, religious, cultural
भोपाल । मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने रविवार को आगर मालवा में विजय स्तंभ चौराहा पर 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित विजय द्वार और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण किया। साथ ही नेहरू स्मृति वन में 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भारत धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का देश है। यहाँ जन्म लेना सौभाग्य है।


विजयवर्गीय ने ऋषि-मुनियों की महान परम्परा का उल्लेख करते हुए उज्जैन को प्राचीनकाल से कालगणना का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वर्ष-2047 तक भारत शांति व प्रेम का संदेश देकर विश्व में नंबर-वन बनेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने स्वदेशी सामग्री के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से इसका उपयोग करने का आग्रह किया।


सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य: मंत्री चौहान
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण कर आगर नगर को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि आगर मालवा के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएँगे। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.