Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आपस में टकराए तीन वाहन तूफान वाहन में सवार 9 लोग घायल
dindori, Three vehicles collided , 9 people travelling

डिंडौरी । मध्य प्रदेश के डिंडाैरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के जबलपुर रोड पर मालपुर डुंगरिया मोड के पास सोमवार सुबह तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यहां डिंडौरी से जबलपुर जा रहे तूफान वाहन में एक लोडिंग व्हीकल ने टक्कर मार दी। इसके बाद लोडिंग व्हीकल पास से गुजर रही एक बस से टकराकर पलट गया। इस हादसे में तूफान वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार चार पहिया यात्री वाहन तूफान डिंडौरी से सवारियां लेकर जबलपुर जा रहा था। वहीं माल वाहक और बस जबलपुर की तरफ से डिंडौरी की ओर आ रही थी। इस दाैरान सुबह करीब 9:30 बजे मोड पर पहले मालवाहक ने यात्री वाहन तूफान को ड्राइवर की तरफ से टक्कर मार दी। इससे यात्री वाहन अनियंत्रित हो गया। फिर वह मालवाहक के पीछे से आ रही बस से टकराकर पलट गया। बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के आगे के हिस्से में घुस गई। दुर्घटना में यात्री वाहन तूफान काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। बस का सामने के हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

हादसे में तूफान में सवार ड्राइवर समेत डिंडौरी के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सिर, हाथ, कंधा सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। घायलों में अधिवक्ता, व्यापारी सहित अन्य लोग शामिल हैं जो अपने अपने काम से जबलपुर जा रहे थे। घटना में घायल पांच लोगों को एसडीएम शहपुरा द्वारा अपने वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है। बताया गया कि एसडीएम समय सीमा की बैठक में डिंडौरी आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। घायलों के जिला अस्पताल पहुंचते ही उनके स्वजन और परिचित जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी, अस्पताल चौकी प्रभारी और पुलिस बल भी अस्पताल पहुंचा। घायलों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

हादसे में यह हुए घायल
गुलान सिंह पुत्र हेमलाल परस्ते 37 वर्ष हंस नगर डिंडौरी

वीरेंद्र पुत्र रामलाल बर्मन 40 वर्ष वार्ड क्रमांक 5 किशोरी मोहल्ला डिंडौरी

बालेश्वर पुत्र सीता राम नामदेव उम्र 34 वर्ष गणेश मंदिर के पास वार्ड नंबर 6 डिंडौरी

प्रकाश दास पुत्र माया दास मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष वार्ड नंबर 4 सिविल लाइन डिंडौरी

अजय पुत्र विष्णु कुमार अग्रवाल उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 नर्मदागंज

गिरीश राव पुत्र अमोल दास उम्र 49 वर्ष वार्ड नंबर 10 डिंडौरी

अंचल पुत्र वीरेंद्र नागेश 30 वर्ष देवरा तिराहा डिंडौरी

सीताराम पुत्र दादू लाल नागेश 39 वर्ष मोह गांव

तूफान वाहन चालक भीष्म कुमार पूत्र लाल दास बघेल, उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक तीन मुलैया टोला डिंडौरी

MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.