Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जीतू पटवारी पर हमले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन
bhopal, Congress delegation submitted , Jeetu Patwari
भोपाल । रतलाम में कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर रविवार को धाकड़ समाज के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि, इस घटना में पटवारी को कोई चोट नहीं आई। कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। साेमवार काे कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेश से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन साैंपा और जीतू पटवारी के लिए सुरक्षा की मांग की।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के नेतृत्व में प्रदेश पुलिस महानिदेशक से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और पटवारी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की माँग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा प्रायोजित हमलों का सिलसिला यह दर्शाता है कि सत्ताधारी दल लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ से भयभीत है और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की आवाज़ को दबाने के लिए हिंसा का सहारा ले रहा है। उन्हाेंने कहा कि को रतलाम में आयोजित “वोट चोर–गद्दी छोड़” रैली के दौरान भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाज़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमले की स्पष्ट मंशा को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से उच्च स्तर पर नहीं बढ़ाया गया तो इसका दायित्व प्रदेश सरकार और प्रशासन का होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि जीतू पटवारी पर हो रहे हमले राजनीतिक साज़िश का हिस्सा हैं। विपक्ष के शीर्ष नेताओं को सुरक्षा न देना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि श्री पटवारी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई प्रदेश की राजनीति और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर परिणाम ला सकती है। ज्ञापन सौंपने वालाें में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल समेत कई कार्यकर्ता माैजूद थे।
MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.