Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
jammu, Amit Shah, visits flood-affected
जम्मू । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया इसके बाद राजभवन में बाढ़ राहत उपायों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के साथ बिक्रम चौक के पास तवी पुल और जम्मू हवाई अड्डे के पास मंगूचक का दौरा किया उन्होंने पिछले सप्ताह जम्मू क्षेत्र में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया। शाह बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं, जिसमें कटरा भी शामिल है, जहां 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन के कारण 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे। इसके अलावा किश्तवाड़ के चिसोती गांव का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाढ़ राहत उपायों पर समीक्षा बैठक की।
 
केंद्रीय गृह मंत्री भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए रविवार शाम जम्मू पहुंचे। जम्मू हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.