Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीजापुर जिले के नैमेड़ कन्या पोटा केबिन में छात्रा ने की आत्महत्या
raipur,  student committed suicide , Bijapur district

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड़ कन्या पोटा केबिन (आवासीय विद्यालय) में नौवीं कक्षा की छात्रा पिंकी कुरसम बीती रात आत्महत्या कर ली। पिंकी चिनाकवाली की रहने वाली थी।

 

बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया ने बताया है कि छात्रा ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच जारी है।सभी को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजन आज सुबह से  बार-बार आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।

 

मृतका के परिजनों ने बताया है की उन्हें जानकारी मिली है की घटना रविवार देर शाम की है। पिंकी ने भोजन लिए साथी छत्राओं के साथ जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह खाना कमरे में ही खाएगी। जब साथी छात्राएं खाना लेकर लौटी तो पिंकी कमरे में नहीं मिली। कपड़े सुखाने वाले बगल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। वैंटिलेटर से देखने पर पिंकी फर्श पर पड़ी मिली।तुरंत आश्रम प्रबंध को इसकी सूचना दी गई।

 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच के अनुसार पिकी ने पंखे में चुन्नी बांधकर आत्महत्या का प्रयास किया और नीचे गिर गई। स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल सर्जन डॉ रतना ठाकुर के अनुसार, शव को मोर्चूरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के लिए टीम का गठन किया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.