Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अहिल्याबाई की विरासत से रूबरू हुए सचिन तेंदुलकर
khargon, Sachin Tendulkar, Ahilyabai
खरगोन । भारत रत्न से सम्मानित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और परिवार के साथ मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी महेश्वर में महेश्वरी साड़ियों के बुनकरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साड़ियों की बुनाई प्रक्रिया को समझा और इस पारंपरिक कला के महत्व पर चर्चा की। तेंदुलकर ने महेश्वर में महेश्वरी साड़ियों की बुनाई प्रोसेस को नजदीक से देखा। उन्होंने इस पारंपरिक कला के महत्व को समझा और इसकी तकनीक को सराहा और बुनकरों से साड़ियों की बनावट और उनके इतिहास पर विस्तार से बातचीत की।


सचिन तेंदुलकर रविवार को 19 सदस्यों के साथ दो दिवसीय प्रवास पर महेश्वर पहुंचे थे और उन्हें देखने के लिए काफी फैंस औ लोग इकट्‌ठा थे। उन्हें देखते ही क्रिकेट प्रेमियों ने 'आला रे आला सचिन आला' और 'भारत का रत्न कैसा हो, सचिन जैसा हो' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रशंसक उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। सचिन ने भी सहजता दिखाते हुए कुछ देर तक लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंने यहां देवी अहिल्या बाई की राजगद्दी और मंदिरों के दर्शन किए। वे नर्मदा नदी के दर्शन करने भी पहुंचे। इसके बाद परिवार के साथ नौका विहार भी किया।


उन्होंने यहां अहिल्या फोर्ट स्थित हेरिटेज होटल में रात्रि विश्राम किया और सोमवार को महेश्वर के प्राचीन किला, घाट और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की समृद्ध विरासत को नजदीक से देखा। इसके बाद तेन्दुलकर बुनकरों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां महेश्वर की सांस्कृतिक और हेंडीक्राफ्ट हेरिटेज को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र की रिच आर्ट और संस्कृति को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की जरूरत पर जोड़ दिया। सचिन ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनसे शैक्षणिक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

 

 

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.