Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मप्र में बारिश का दौर जारी
bhopal, Rain continues , Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है।  राजधानी भोपाल समेत प्रदेश 26 से अधिक जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 2.3 इंच पानी गिर गया। रतलाम-दतिया में डेढ़ इंच, ग्वालियर में पौन इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हो गई। बैतूल, इंदौर, पचमढ़ी, गुना, शाजापुर, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, बालाघाट, मंदसौर, सतना, नर्मदापुरम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश का दौर बना रहा।


तेज बारिश के चलते दमोह में एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। भोपाल में सोमवार सुबह 5 बजे से बारिश का दौर शुर हो गया था। दोपहर के बाद भी तेज बारिश हुई।


राजस्थान से सटे प्रदेश के जिलों में रविवार रात और सोमवार को तेज वर्षा से नदी–नाले उफान पर होने से रास्ते अवरुद्ध रहे। रतलाम जिले के कई गांव पानी से घिर गए। रतलाम के धोलावाड़ डैम के तीन गेट खोले गए। इससे पलसोड़ा गांव पानी में पूरी तरह डूब गया है। लोग छतों पर चढ़े नजर आए। उसरगार और अमलेटा गांव के बीच नाले की पुलिया धंसने से ट्रैफिक रुक गया है। उपलई गांव में एक कार पलट गई। ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला। रतलाम जिले में 24 घंटे में करीब 50 मिमी वर्षा हुई। अब तक यहां औसत 982.88 मिमी वर्षा हो चुकी है। नीमच जिले में 24 घंटे में 115 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जोरदार वर्षा से रावण रूंडी, चौथखेड़ा रोड की रपट व पुलिया डूबने से लोग परेशान हुए।


जावद, सिंगोली और मनासा क्षेत्र में भी जोरदार वर्षा हुई। मंदसौर में शिवना नदी उफान पर रही। सोमवार सुबह शिवना का पानी पशुपतिनाथ मंदिर में पहुंच गया था, तापेश्वर महादेव जलमग्न हो गए। मल्हारगढ़ स्थित काका गाडगिल सागर बांध के गेट सीजन में पहली बार खुले। रेतम बैराज में भी पानी की आवक होने पर आठ गेट खोल गए।


मंदसौर जिले में अब तक 724 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। इधर, झाबुआ में कदवाली पुलिया जर्जर होने से आवागमन बंद कर दिया गया। डायवर्शन मार्ग से वाहनों को निकाला जा रहा है। मेहंदीखेड़ा-टीटकी मार्ग की रपट पर बार-बार पानी आ जाने से इस रास्ते को भी बार -बार बंद किया जा रहा है। माही बांध का एक गेट खोला गया है।


बालाघाट में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से तीन कॉन्स्टेबल घायल हो गए। हॉक फोर्स में शामिल देवेंद्र, छत्रपाल और उज्जवल नक्सली सर्चिंग पर निकले थे। उन्हें स्पेशल वाहन से बेहतर उपचार के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया भेजा गया है।
MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.