Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा
raipur,Railways gave a gift , passengers

बिलासपुर / रायपुर । दीपावली और छठ पूजा में घर जाने वालों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जायेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज मंगलवार जानकारी दी गई है कि दिवाली के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो फेरे के लिए दिवाली स्पेशल गाड़ी 08795/ 08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह गाड़ी गोंदिया से 08795 नंम्बर के साथ 19 अक्टूबर, 2025 को तथा पटना से 08796 नम्बर के साथ 20 अक्टूबर, 2025 को चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 5 सामान्य, 8 स्लीपर, 2 एसी थ्री, 1 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेंगे  ।

इसी तरह छट पूजा के लिए सुलतानपुर के मध्य रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी 08763/ 08764 दुर्ग-सुलतानपुर-दुर्ग के मध्य 12 फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह गाड़ी दुर्ग से 08763 नंम्बर के साथ प्रत्येक शनिवार को 13 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2025 तक तथा सुलतानपुर से 08764 नम्बर के साथ प्रत्येक रविवार को 14 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक फेस्टिवल एक्सप्रेस स्पेशल चलेगी ।

 

इस स्पेशल ट्रेन में 3 एसएलआर, 04 स्लीपर, 08 एसी थ्री, 01 एसी टू, 02 एसी टू कम एसी थ्री, 02 चेयर कार सहित कुल 20 कोच  रहेंगे ।

 

 

 

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.