Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चोरों ने ज्वैलर्स और बर्तन दुकान में किया हाथ साफ
balrampur, Thieves looted , jeweler

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत एनएच 343 बस स्टैंड के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कृष्ण ज्वेलर्स और बर्तन दुकान में ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने, चांदी और बर्तन चोरी कर फरार हो गए। सूचना के बाद आज मंगलवार को मौके पर पुलिस पहुंचकर नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, राजपुर महुआपारा व बरियों चारपारा निवासी ओमप्रकाश सोनी की बरियों बस स्टैंड के पास कृष्ण ज्वेलर्स और बर्तन की दुकान है। दुकान पर ओमप्रकाश सोनी के पुत्र  गौतम सोनी भी बैठते है, प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर अपने निवास वापस आ गए थे। बीती दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें लाखों रुपये के सोने, चांदी के आभूषण और बर्तन चोरी कर फरार हो गए। आज सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा हुआ देख दुकान संचालक को सूचना दी। दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर बारियो पुलिस मौके पर पहुंचकर नगर की सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।
MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.