Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित पारापुर के बच्चों को राहत सामग्री प्रदान की
jagdalpur, Education department ,flood affected Parapur
जगदलपुर । बस्तर जिले में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम पारापुर में आज मंगलवार काे प्राथमिक शाला घसीया पारा के बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई ।
बाढ़ के कारण अपनी आवश्यक वस्तुएं खो चुके इन बच्चों के चेहरों पर स्कूल बैग, कॉपी, पेन और अन्य उपयोगी सामान पाकर मुस्कान लौट आई। इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित बच्चों को स्कूल बैग के साथ-साथ कॉपी और पेन जैसे शैक्षिक सामग्री भी दी गई, ताकि उनकी पढ़ाई फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके। इसके अलावा, उन्हें थाली, ग्लास और कटोरी जैसे आवश्यक बर्तन भी दिए गए, जो बाढ़ के दौरान खराब हो गए थे या बह गए थे। यह राहत सामग्री बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी मदद साबित हुई है, क्योंकि बाढ़ ने उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस प्रयास से न केवल बच्चों को जरूरी सामान मिला, बल्कि उन्हें यह भी अहसास हुआ कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्य को अंजाम देते हुए कहा गया कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था, कि बाढ़ के कारण बच्चों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े।

 

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.