Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
nagpur, Emergency landing , IndiGo flight
नागपुर  । महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह आपातकालीन स्थिति में वापस नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने इसकी पुष्टि की है।
 
नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फ्लाइट संख्या 6ई-812 ने जैसे ही उड़ान भरी तभी एक पक्षी विमान के अगले हिस्से से टकरा गया, जिससे इंजन में खराबी आ गई और विमान लड़खड़ाने लगा। इस विमान में कुल 272 यात्री सवार थे। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वापस  एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से सुरक्षित बाहर निकाल उतार लिया गया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद अचानक जोरदार आवाज हुई और विमान कुछ समय के लिए असंतुलित हो गया। इससे यात्रियों में हलचल मच गई, लेकिन क्रू मेंबर्स ने सभी को शांत रहने और सीट बेल्ट बांधे रखने की सलाह दी। सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ? एयरपोर्ट के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और निरीक्षण पूरा होने के बाद इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।" विमान को फिलहाल तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। डीजीसीए और इंडिगो की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।
MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.