Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
‘सेमीकॉन इंडिया 2025’- भारत बनेगा फुल स्टैक सेमीकंडक्टर नेशन: माेदी
new delhi, ‘Semicon India 2025, Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक फुलस्टेक डेवेलपर राष्ट्र बनेगा और डिज़ायन से लेकर निर्माण की हर प्रक्रिया में आत्मनिर्भरता हासिल करेगा।

      

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को यशोभूमि, नई दिल्ली में ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में केवल बैकएंड वर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तेजी से एक फुल स्टैक नेशन बनने की ओर अग्रसर है। देश डिज़ाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया स्वयं करेगा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर भविष्य का निर्माण करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की नीतिगत स्थिरता और तकनीकी क्षमता ने देश को एक मजबूत साझीदार बनाया है। मोदी ने कहा कि देश में अब तेजी से काम हो रहा है। हमारा मानना है कि जितना कम 'पेपरवर्क' होगा, उतना ही जल्दी 'वैफर वर्क' शुरू हो सकेगा। सरकार प्रक्रियाओं को सरल बनाकर उद्योग जगत को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब दुनिया कहेगी—“डिजाइन इन इंडिया, मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाइ वर्ल्ड।” (भारत में डिजाइन किया, भारत में निर्मित और विश्व का भरोसेमंद)।

 

प्रधानमंत्री ने तेल को ‘ब्लैक गोल्ड’ कहे जाने की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज चिप्स ‘डिजिटल डायमंड्स’ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत इस क्षेत्र में अग्रणी बनने का संकल्प ले चुका है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को विक्रम 32-बिट प्रोसेसर और चार परीक्षण चिप्स भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह इसरो सेमीकंडक्टर लैब द्वारा विकसित पहला पूर्णतः मेक-इन-इंडिया माइक्रोप्रोसेसर है। वर्तमान में पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण चल रहा है, जिनमें से एक की पायलट लाइन पूरी हो चुकी है।

 

वैष्णव ने कहा कि वैश्विक नीतिगत अस्थिरता और अनिश्चितताओं के बीच भारत स्थिरता और विकास का प्रकाशस्तंभ बनकर उभरा है। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे भारत आएं क्योंकि यहां की नीतियां स्थिर और दीर्घकालिक निवेश के लिए अनुकूल हैं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया केवल आयोजन नहीं, बल्कि तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुई थी और आज यह देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो रहा है।

 

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह भी सम्मेलन में सीईओ राउंडटेबल में शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में एक मजबूत और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाना है। सम्मेलन में 20 हजार,750 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। पहले भी 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में ऐसे सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.