Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बेंगलुरु में भगदड़ मामले में तीन माह बाद विराट कोहली का भावुक संदेश
bangluru, Virat Kohli

। स्थानीय चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 4 जून को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की जीत के जश्न के दाैरान भगदड़ की घटना के तीन माह बाद क्रिकेटर विराट काेहली ने एक भावुक संदेश साझा किया है।


बुधवार काे आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्रिकेटर विराट काेहली ने पाेस्ट किया कि 4 जून हमारी फ्रैंचाइज़ी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, लेकिन यह एक त्रासदी में बदल गया। मैं उन लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उन प्रशंसकों के लिए भी जो घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि हम सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक आयाेजन किया गया था
। इस दाैरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ एकत्र हाेने के दाैरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में आरसीबी, केएससीए और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। राज्य सरकार ने शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद समेत कुछ अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था।

 

MadhyaBharat 3 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.