Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
bhopal, Chief Minister Dr. Yadav, wished BJP State President

भाेपाल । मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज 3 सितंबर को जन्मदिन है। हेमंत खंडेलवाल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल काे उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

 

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा भाजपा, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेमंत खंडेलवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त एवं संगठित होकर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही शुभेच्छा है। बाबा महाकाल से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन हेतु कामना है।

 
हेमंत खंडेलवाल बीती एक जुलाई को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। बतौर प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने दो महीने पूरे कर लिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका यह पहला जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाकर प्रदर्शन से बचने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी भी प्रकार के प्रचार माध्यम से शुभकामनाएं न दें। उन्होंने कहा कि आपका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। आप सभी के आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।
 
MadhyaBharat 3 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.