Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
माता वैष्णो देवी यात्रा नौवें दिन भी स्थगित
jammu,Mata Vaishno Devi Yatra, suspended
जम्मू । त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को नौवें दिन भी स्थगित रही, क्योंकि आधार शिविर कटरा में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो जम्मू क्षेत्र में सबसे अधिक है।

 

दरअसल, 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास बारिश के कारण हुए एक बड़े भूस्खलन ने 34 तीर्थयात्रियों की जान ले ली थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। इसी के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित कर दी गई थी, तभी से तीर्थयात्रा स्थगित है, लेकिन मंदिर खुला है और इसके पुजारी दैनिक प्रार्थना और अनुष्ठान कर रहे हैं। यात्रा रद्द होने के कारण कटरा पहुंच चुके कुछ तीर्थयात्री दर्शनी ड्योढ़ी (मंदिर के रास्ते का मुख्य प्रवेश द्वार) पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दर्शनी ड्योढ़ी मंदिर के पहले दर्शन का प्रतिनिधित्व करती है।

 

लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों, खासकर शहर से होकर गुजरने वाली बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने कहा कि हालात सुधरने के बाद यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाएगा और पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाला 12 किलोमीटर का दोहरा रास्ता साफ़ होने के बाद ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी जाएगी।
MadhyaBharat 3 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.