Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
उज्जैन में चांदी की पालकी पर निकले भगवान काल भैरव
bhopal, Lord Kala Bhairava,silver palanquin
भोपाल । मध्य प्रदेश में बुधवार को डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह डोल जुलूस निकाले गए, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डोल के साथ में झांकियां भी रहीं। शाम को डोल निकलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। प्रदेश में हो रही बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।


उज्जैन में बुधवार को डोल ग्यारस पर शाम चार बजे से भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित बाबा महाकाल के सेनापति श्री काल भैरव मंदिर से बाबा काल भैरव की सवारी राजसी वैभव के साथ धूमधाम से निकली। इस दौरान रात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उज्जैन के डोल ग्यारस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री तीन बत्ती चौराहे से टॉवर चौक तक पैदल चले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैरवा समाज के प्रत्येक अखाड़े को 11-11 हजार रुपये की राशि और सभी झांकियों को 25-25 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। स्वागत मंचों पर जगह-जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पमाला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया |


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डोल ग्यारस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।अयोध्या में श्री राम मुस्कुरा रहे हैं और अब भगवान ने चाहा तो जल्द ही मथुरा में भी गोपाल कृष्ण मुस्कराएंगे।


उज्जैन में सवारी निकलने के पहले कलेक्टर और एसपी ने काल भैरव की प्रतिमा का पूजन आरती कर पालकी को कंधा लगाकर सवारी को आगे बढ़ाया। भगवान काल भैरव का पूजन कर सिंधिया एस्टेट की ओर से आई नई लाल पगड़ी धारण कराई गई।


वही राजधानी भोपाल के गली-मोहल्लों में डोल ग्यारस की धूम रही। यहां बारिश के बीच भगवान के डोल निकाले गए। बारिश के बीच ही लोगों ने आस्था के साथ पूजन की। इसके सथ ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी शुरू हो गया है। प्रेमपुरा, रानी कमलापति, शाहपुरा समेत सभी 7 घाटों पर मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है। यहां नगर निगम ने सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए हैं। इंदौर में भी डोल ग्यारस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। डोल के बीच में लोग विंटेज कार की सवारी का भी आनंद ले रहे हैं।


मंडला के आजाद वार्ड में स्थित 150 साल पुराने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में डोल ग्यारस के पर्व पर भगवान कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मंदिर की जल विहार परंपरा अनूठी है, जहां राधा-कृष्ण की बजाय केवल भगवान कृष्ण को रस्सियों से बांधकर डोले में नर्मदा नदी में जल विहार के लिए ले जाया जाता है।


गुना में डोल ग्यारस पर चल समारोह निकाला गया। शहर के हाट रोड पर चल समारोह में बड़ी झाकियां शामिल हुईं। इसके अलावा घरों में विराजित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने लोग सिंगवासा और भुजरिया तालाब पहुंचे। इस दौरान कई दौर की हुई बारिश ने इसमें जरूर खलल डाला।


डोल ग्यारस के अवसर पर देवास के हाटपीपल्या में नृसिंह घाट पर भगवान नृसिंह की साढ़े 7 किलो वजनी पाषाण मूर्ति भमोरी नदी में तैराई गई। मूर्ति दो बार तैरी। मूर्ति के तैरते ही घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने भगवान नृसिंह के जयकारे लगाए।


मंदसौर जिले के गरोठ और शामगढ़ में जल झूलनी एकादशी पर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के सभी मंदिरों से भगवान की पालकी और विमान निकाले गए। गरोठ में सब्जी मंडी और शामगढ़ में मुख्य स्थानों पर श्रद्धालु एकत्रित हुए। शोभा यात्रा गांधी चौक, रामपुर दरवाजा, तीन सड़क और बोलियां नाका होते हुए अंजनी नदी तट पर पहुंची। यहां सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। शामगढ़ में वेवाण के साथ विभिन्न झांकियां निकाली गईं। कलाकारों ने धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए।


डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ में अलग-अलग मंदिरों से भगवान के विमान निकाले गए। लोग प्राचीन किला परिसर से होते हुए नगर के ग्वाल सागर तालाब पहुंचे। जहां विधि विधान से भगवान की प्रतिमाओं को जल विहार कराया गया।

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.