Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रेस क्लब में भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ujjain,Chief Minister,Press Club
उज्जैन । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान तरण ताल स्थित प्रेस क्लब पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा सहित आदि पत्रकारों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के पत्रकारों से चर्चा की और उन्हें गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी।
 
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रेस क्लब के प्रथम मंजिल पर बने स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र में पहुंचकर नवीन व्यायाम की मशीनों का अवलोकन किया और कुछ देर उन्होंने व्यायाम भी किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे। यह आधुनिक जिम नगर के स्वामी मुस्कुराके द्वारा संचालित किया जाता है और प्रशिक्षण दिया जाता है।
 
 
मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास पर शोकाकुल परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। गत दिवस खजूरवाली मस्जिद के पास 65 वर्षीय जगमोहन दिसावल, कार्तिक चौक निवासी 90 वर्षीय जीवनलाल दिसावल, मंजूबाई नागर और 62 वर्षीय बंसीलाल मेहता के स्वर्गवास होने पर मुख्यमंत्री उनके निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.