Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जीएसटी सुधार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकारात्मकः जेपी नड्डा
new delhi, GST reform,  JP Nadda

नई दिल्ली । जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसके तहत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया। अब केवल दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत ही रहेंगे। इसके साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इसे सकारात्मक बताया है।

 
गुरुवार को एक्स पर साझा किए अपने संदेश में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार जन-प्रथम और स्वास्थ्य-सकारात्मक हैं। दवाओं, उपकरणों और डायग्नोस्टिक्स पर कम जीएसटी है। चश्मे सस्ते हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक है। यह सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्राथमिकता को दर्शाता है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने निरंतर विकास और प्रगति को गति देने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की है।

कई आवश्यक उत्पादों पर कर की कम दरें जीवनयापन को आसान बनाएँगी, परिवारों को लागत प्रबंधन में मदद करेंगी और विभिन्न क्षेत्रों को राहत प्रदान करेंगी। साथ ही, यह सुधार व्यापार करने में आसानी को मज़बूत करेगा और देशभर के छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाएगा।
MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.