Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रदानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मातृशक्ति के बिहार बंद से जन-जीवन ठप
patna, Bihar bandh called, standstill

पटना ।

कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मातृशक्ति के बिहार बंद का असर दिख रहा है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहेगा।

 

प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरी हैं। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं हम की हम की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा कर रही हैं।

 

राजधानी पटना में भी बंद का असर दिख रहा है। इनकम टैक्स चौराहे पर विधायक संजीव चौरसिया और महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है। आरा में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठिया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। बांका जिले में बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के विभिन्न स्थानों पर राजग कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कराया। अमरपुर प्रखंड में राजग कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर बांस बल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमरपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं और बस स्टैंड पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया।

 

औरंगाबाद में भी बंद का असर दिखा। नवीनगर प्रखंड के टंडवा समेत कई जगहों पर दुकानें बंद रहीं। लोग सड़क जाम के कारण घंटों फंसे रहे। वहीं कटिहार में तो माहौल और गरम रहा। शहीद चौक, मिरचाईबाड़ी चौक समेत कई स्थानों पर राजग कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, टायर जलाए और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा— “यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। इसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।” उनके साथ नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल समेत दर्जनों नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

 

कटिहार-पूर्णिया, कटिहार-मनिहारी और कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्गों पर सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों तक फंसे रहे। भागलपुर जाने वाली बसें भी रास्ते बदल-बदलकर निकलने की कोशिश करती रहीं लेकिन बंद समर्थकों के सामने कोई रास्ता नहीं खुल पाया।

 

दरभंगा में भाजपा के आह्वान पर आयोजित बिहार बंद के तहत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर सड़क पर उतर आईं और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। सपना भारती ने कहा कि, “जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगते, भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।” वहीं, जदयू नेत्री डॉ. इस्मत जहां ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

बिहार बंद के तहत राजग कार्यकर्ता सीवान की सड़कों पर उतरे हैं। वाहनों का परिचालन बंद कराया जा रहा है। राजग कार्यकर्ता दुकानों को बंद रखने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। यहां ऑटो का भी परिचालन नहीं हो रहा है। सासाराम में भारतीय जनता पार्टी-राजग के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तथा ललन पासवान के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया गया है। इस दौरान गाड़ियों का कतार भी लग गया है। इन लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता को गाली देने के खिलाफ वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.